Terms of Service
आख़िरी update: 23 August 2026
यह शर्तें विंध्य बिज़नेस हब की सेवाओं पर लागू होती हैं।
हमारी सेवाएँ
हम छोटे व्यवसायों के लिए digital marketing सेवाएँ देते हैं — Google Business Profile setup, website, WhatsApp automation, local SEO, विज्ञापन और digital business card।
भुगतान
- 50% काम शुरू करते समय, 50% काम पूरा होने पर
- मासिक care plan हर महीने अग्रिम
- Domain, hosting और विज्ञापन का बजट अलग है और सीधे आपके नाम/खाते से जाता है
आपके assets आपके ही रहेंगे
Domain, Google Business Profile, ad account, website — सब कुछ आपके नाम पर बनाया जाता है। हम केवल इन्हें manage करते हैं। सेवा बंद करने पर भी ये आपके ही पास रहते हैं।
Result की guarantee नहीं
हम मेहनत, समय पर काम और हर महीने ईमानदार report की guarantee देते हैं। लेकिन Google ranking, विज्ञापन के परिणाम या बिक्री की कोई guarantee नहीं दी जा सकती — ये Google, Meta और बाज़ार पर निर्भर हैं, जो किसी के नियंत्रण में नहीं।
समय
बताए गए समय अनुमान हैं। Google verification, Meta approval या आपसे जानकारी/photos मिलने में देरी होने पर समय बढ़ सकता है।
आपकी ज़िम्मेदारी
- सही जानकारी और असली photos देना
- ज़रूरी access (Google account आदि) समय पर देना
- आने वाले leads का जवाब देना
सेवा बंद करना
मासिक plan कभी भी बंद किया जा सकता है — 15 दिन पहले बता दीजिए। जो काम हो चुका है उसका भुगतान देय रहेगा।
संपर्क
विंध्य बिज़नेस हब · Chakghat, Rewa (M.P.)
WhatsApp: +91 70004 86329 · Email: hello@vindhyabusinesshub.in